समस्तीपुर: कल्याणपुर ,थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा पंचायत के अरैला टोला में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी कर एक नाबालिक किशोरी के अपहरण करने के मामले में किशोरी के साथ नामजद अभियुक्त अरैला गांव के रामचन्द्र राय का पुत्र राकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया । इस संबंध में थाना अध्यक्ष आर के शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।





















































