कल्याणपुर में दुर्गा पूजा पर कलश यात्रा निकली: 551 कन्याएं शामिल हुईं, सैदपुर से जल भरा।

120

कलश यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा शुरू हो गई है।इस मौके पर कई पूजा समितियों ने कलश यात्राएं निकालीं, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। चकमेहसी और कल्याणपुर पुलिस सुरक्षा के लिए जगह-जगह तैनात रही।नामापुर खेड़ी पूजा समिति की कलश यात्रा में 551 कुंवारी कन्याएं शामिल थीं। यह यात्रा पूजा स्थल से बागमती नदी के नामापुर घाट तक गई, जहां जल भरकर वापस पूजा स्थल लौटी।
गंगा पारन गाछी पूजा पंडाल से पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश रौशन के साथ 551 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा शांति नदी के डगराहा पुल तक गई और वहां से जल भरकर मंदिर परिसर लौटी।गंगा पारन मनरेगा भवन से भी कलश यात्रा निकली, जिसमें 351 कुंवारी कन्याएं थीं।मालीनगर पचगच्छा चौक पूजा समिति की यात्रा बूढ़ी गंडक नदी के सैदपुर घाट से जल भरकर मंदिर परिसर पहुंची,इसमें भी 351 कन्याएं शामिल थीं।इन यात्राओं से पूरे प्रखंड में माता रानी के जयकारे गूंज उठे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here