घुसकर चोरी के क्रम में अनिता देवी की हत्यारा गिरफ्तार,

111


प्रेमी ने ही प्रेमिका का गला घोटकर किया हत्या गिरफ्तार!

अमरदीप नारायण प्रसाद,समस्तीपुर

संध्या में लोकनाथपुर गंज वार्ड नं0-15.ब्लॉक रोड़ भारत गैस एजेन्सी के नजदीक स्थित प्रमोद कुमार महतो के घर में अज्ञात अपराधीयों द्वारा घुसकर चोरी के क्रम में ही प्रमोद कुमार महतो की पत्नी अनिता देवी की हत्या कर दी गई थी।
जिस संदर्भ में मृतिका के पति प्रमोद कुमार महतो के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ की गई एवं मानवीय आसूचना संकलन तथा तकनिकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस के द्वारा घटना का सफल उद्‌भेदन करते हुए घटना में संलिप्त पाँच व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
पाँचों अपराधकर्मी योजनानुसार प्रमोद कुमार महतो के घर में चोरी करने के नियत से घुसे थे तथा चोरी करने के क्रम में ही प्रमोद कुमार महतो की पत्नी मृतिका अनिता देवी के द्वारा उक्त पाँचों को चोरी करते पकड़ व पहचान लिया गया था तथा हल्ला करने का प्रयास किया गया। जिसके कारण पांचों अपराधकर्मी मिलकर अनिता देवी की अपने मोफलर से गला दबाकर हत्या कर दिये थे। पाँचों अपराधकर्मियों में एक नावालिंग भी शामिल है।

बरामदगीः- 01. कांड में चोरी गई 01 मोबाईल ।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. मो० परवेज आलम उर्फ पनना उम्र करीव 31 वर्ष पे० महरूम मोईउद्वीन सा० लोकनाथपुर गंज वार्ड नं0-15 थाना-दलसिंहसराय जिला समस्तीपुर।
  2. राजेश कुमार उम्र 19 वर्ष पे० किरानी पासवान सा० गोसपुर काली चौक बार्ड नं0-17 थाना दलसिंहसराय जिला समस्तीपुर।
  3. धीरज कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पे० प्रदीप साह सा० लोकनाथपुर गंज वार्ड नं0-15 थाना- दलसिंहसराय जिला समस्तीपुर।
  4. राहुल कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पे० स्व० दिलीप ठाकुर सा० गोसपुर वार्ड नं0-16 थाना दलसिंहसराय
    जिला समस्तीपुर।
  5. एक नावालिंग।
    छापामारी दल में शामिल सदस्य
  6. पु०नि० सह थानाध्यक्ष, राकेश कुमार रंजन, दलसिंहसराय थाना।
  7. पु०अ०नि० मनोज कुमार सिंह, दलसिंहसराय थाना।
  8. पु०अ०नि० रंजीत कुमार सिंह, दलसिंहसराय थाना।
  9. पु०अ०नि० अन्नु सिंह, दलसिंहसराय थाना।
  10. स०अ०नि० नरेश पासवान, दलसिंहसराय थाना।
  11. स०अ०नि० राहुल कश्यप, दलसिंहसराय थाना।
  12. पी०टी०सी०/444 प्रणय कुमार सिंह, दलसिंहसराय थाना।
  13. सिपाही/815 अखिलेश कुमार, तकनिकी कोषांग, समस्तीपुर।
  14. एवं अन्य पुलिस कर्मी।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सोठगामा पंचायत के खेसराहा गाँव में मधु पाकड़ चौर के निकट मक्के की खेत में गुरुवार की देर शाम एक विवाहित महिला का शव बरामद हुआ था।
मृतिका की पहचान स्थानीय अजब राम की पुत्री व मोहिउद्दीनगर सुल्तानपुर बधिया के वार्ड संख्या 13 निवासी विनोद राम की पत्नी अनिता देवी के रूप में की गई।
मृतिका के पिता अजय राम के द्वारा अज्ञात के विरूद्ध मृतिका की हत्या करने आरोप लगाते हुए विद्यापतिनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई तथा प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात् 24 घण्टे के भीतर मामले का सफल उद्‌भेदन करते हुए घटना कारित करने वाले अपराधी अर्जून पासवान पे० स्व० कुशेश्वर पासवान सा० बिंद बोचहा वार्ड नं0-13 थाना मोहिउद्दीनगर जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

अपराधी अर्जुन पासवान के बताये अनुसार उसका मृतिका अनिता देवी के साथ प्रेम प्रसंग था तथा दोनों बराबर एक दूसरे से मिलना जुलना करते रहते थे। परन्तु अर्जुन पासवान को पता चला कि उसके साथ साथ मृत्तिका का अन्य लोगों से भी संपर्क है। जिसके कारण अर्जुन पासवान के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मृतिका को बहला-फुसलाकर घटनास्थल पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दिया गया तथा साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य मृतिका के शव को अस्पताल के चादर से ढ़ककर छोड़ दिया गया तथा मृतिका का 02 मोबाईल भी ले लिया गया, जो कि अर्जुन पासवान के पास से पुलिस के द्वारा बरामद कर ली गई है।

मृतिका अनिता देवी प्राथमिकी स्वास्थय केन्द्र, मोहिउद्दीनगर में मरीजों के लिए खाना बनाने का काम करती थी।

बरामदगी:- 01. अपराधकर्मी अर्जुन पासवान के पास से मृतिका अनिता देवी का 02 मोबाईल।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

  1. अर्जुन पासवान पे० स्व० कुशेश्वर पासवान सा० विद बोचहा वार्ड नं0-13 थाना मोहिउद्दीनगर जिला समस्तीपुर।

छापामारी दल में शामिल सदस्य

  1. श्री विवेक कुमार शर्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दलसिंहसराय।
  2. पु०नि० श्री निरज तिवारी, पुलिस निरीक्षक, दलसिंहसराय अंचल।
  3. पु०नि० अजीत कुमार सिंह, प्रभारी तकनिकी कोषांग, समस्तीपुर।
  4. पु0नि0 श्री चन्द्रकेतु, तकनिकी कोषांग, मित्र।
  5. पु0अ0नि0 ​​चाकरी आलम, विद्यापतिनगर थाना।
  6. पु0अ0नि0 ​​पुलिस चौधरी, विद्यापतिनगर थाना।
  7. एवं अन्य पुलिस कर्मी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here