ज्ञानेश कुमार समेत मोदी-शाह का संयुक्त रूप से पुतला फूंका, एवं चुनाव आयोग को बर्खास्त करने की मांग किया।

62


मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में भाकपा माले का राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च निकालकर ज्ञानेश कुमार सहित मोदी शाह का पुतला दहन किया
वारिसनगर 11 अक्टूबर 2026 भाकपा (माले) वारिसनगर प्रखंड कमिटी की ओर से राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शनिवार को वारिसनगर प्रखंड के मोहुउद्दीनपुर चौक पर ज्ञानेश कुमार भगाओ, लोकतंत्र बचाओ,के नारे के साथ मोहुउद्दीनपुर मोहल्ला से प्रतिरोध मार्च निकाल कर मोहुउद्दीनपुर चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार, मोदी शाह का संयुक्त रूप से पुतला दहन कर विरोध जताया गया मोहिउद्दीनपुर चौक पर आयोजित सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान ने किया और इनौस नेता मो.तनवीर ने संचालित किया।
सभा को भाकपा माले नेता जीवछ पासवान मो.मंजर मो. दुलारे मो. नदीम मो. फिरदौस आदि ने संबोधित किया।
जीवछ पासवान ने कहा एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से पात्र लोगों का नाम हटाये जाने से उनके मताधिकार पर गंभीर सवाल खड़े हुए है उन्होने कहा कि जिन पात्र मतदाताओ के नाम सूची से हटाए गए हैं उन्हे तत्काल बहाल किया जाए तथा चुनाव प्रकिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित किए जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here