तेजस्वी यादव का 36 वां जन्मदिन बेहद हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया ।

255

समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित एम्पीयर शोरूम में प्रखंड राजद द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का 36 वां जन्मदिन बेहद हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया l राजद कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल को सजा रखा था l इस मौके पर केक काटा गया तथा राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के दीर्घायु होने की कामना की l राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई एवं केक खिलाकर जन्मदिन की खुशी का इजहार किया l संबोधित करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि तेजस्वी यादव गरीबों, दलितों, शोषित-पीड़ितों के सच्चे मसीहा है तथा सामाजिक न्याय के मजबूत स्तंभ है l देश में उनकी पहचान युवाओं को रोजगार देने वाले नेता तथा कौमी एकता के महानायक के रूप में है l मौके पर राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुमार, जिला राजद महासचिव मोo परवेज आलम, जिला महासचिव मनोज कुमार राय, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, जिला राजद सचिव जयलाल राय, समाजसेवी गुड्डू कुमार, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष सैयद फैसल आलम मन्नू, प्रखंड महासचिव रंजीत कुमार रंभू, संजय साह, मोo सज्जाद आदि मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here