पैसा बचाने के फेर में बाईक जलकर हुआ खाक

776

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के नेशनल हाइवे थाना बंगरा क्षेत्र के मुर्गियां चक एनएच 28 पर मंगलवार को नकली पेट्रॉल भरवाने के कारण चलती हुई बुलेट में अचानक आग लग गयी, जिससे बुलेट धुधु कर जलने लगा। बुलेट पर दो लोग सवार थे, दोनों बाल बाल बच ग ये। जलते हुए बुलेट को देखने के लिए सैंकड़ो लोग जुट गए। कुछ घंटों के लिए एनएच 28 पर आवागमन भी वाधित रहा। स्थानिए लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर स्थानिय थाना की पुलिस पहुंचकर जले हुए बुलेट को उठाकर थाने ले गई। बुलेट सवार दोनों की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी, वार्ड संख्या 10 निवासी संजीव कुमार एवं राजीव कुमार दोनों भाई  के रूप में की गई है। जानकारी देते हुए दोनों ने बताया कि वे दोनों दरभंगा से घर लौट रहे थे। रास्ते मे बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियां चक में पेट्रॉल भरवा कर जैसे हीं बुलेट को स्टार्ट किया, बुलेट में आग लग गयी और धुधु कर जलने लगा। वहीं जानकारी देते हुए सैंकड़ो की भीड़ ने बताया कि बंगरा थाना क्षेत्र में कई जगहों पर नकली डीजल, पेट्रॉल का गोरख धंधा खुलेआम चल रही है। वो भी स्थानिए थाने की देख रेख में। जहां पेट्रॉल पम्पो पर पेट्रॉल की कीमत लगभग सौ के करीब है, वहीं ये अवैघ कारोबारी पेट्रोल 50 से 60 रुपये मात्र बेचते हैं। अनजान लोग कम कीमत समझ कर नकली ईंधन तो भड़ा लेते हैं, लेकिन उनकी गाड़ी का दुर्दशा हो जाती है। जिस प्रकार आज नकली पेट्रॉल के कारण बुलेट धुधु कर जल गई। स्थानिय लोगो ने नकली डीजल पेट्रॉल बेचने वालो के विरोध में ताजपुर से मुजफ्फरपुर जाने वाली सड़क एनएच 28 को घण्टो जाम रखा। स्थानिय प्रशासन द्वारा कार्रवाई की आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। उसके बाद यातायात बहाल हो सका।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here