फासीवाद को हराओ-महागठबंधन को जिताओ के नारा के साथ भाकपा (माले) का 56 वां स्थाना दिवस मनाया

186

समस्तीपुर: वारिसनगर पुरनाही दलित बस्ती में भाकपा (माले) का 56 वां स्थापना दिवस एवं ब्लादिमीर ई० लेनिन का 156 वां जंयति समारोह भाकपा (माले) के वरीय नेता नंदकिशोर राय ने झंडोतोलन ककिया व मनाया गया। भाकपा (माले) नेताओं ने बताया कि पार्टी स्थापना के 56 वां साल व लेनिन के जन्म् 156 वें साल हो गये। भाकपा माले के संस्थापक कॉमरेड चारु मजूमदार व दूनिया के मजदूरों के नेता लेलिन के तैल चित्र पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किया और उन्हे सलामी दी उनकी स्मृति में दो मीनट का मौन भी रखा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान ने किया।
मौके पर वारिसनगर प्रभारी व भाकपा (माले) नेता जीवछ पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता पर एक नई गुलामी थोपने की साजिस फासीवादी भाजपाईयों द्वारा किया जा रहा है। आजादी का नकली अमृत महोत्सव मनाया जा रहा.कहा कि दरअसल आजादी की समय आरएसएस, भाजपाईयों ने अंग्रेजो की मुखविरी करते थे और आजाद देश भक्त बनने की कोशिश वास्तव में शहीदों को अपमान कर रहे हैं। उन्होने दावा किया कि आरएसएस एवं भाजपाईयों का कोई भी नेता देश की आजादी दिलाने में शहीद नही हुआ। अगर कोई हुआ है तो आरएसएस व भाजपा के लोग बताएं।
उनहोने आरोप लगाये कि नकली राष्ट्रवादी अपने को असली दिखाने के लिए इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। उन्होने कहा कि बाबु वीर कुवंर सिंह भगत सिंह बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के विचारों से भाजपा व आरएसएस के लोगों को कोई लेना देना है.भाजपा नकली राष्ट्रभक्त है जनता वोट से जबाव देगी।
स्थापना दिवस पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी व रणनिति पर विचार की गयी भाकपा माले नेता जीवछ पासवान प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान नंद किशोर राय सुनिल कुमार राय देवेनद्र ठाकुर चंदेश्वर यादव कृष्ण कुमार शर्मा चंद्रवली पासवान विन्देश्वर पासवान प्रमोद मंडल तपेश्वर पासवान विनोद यादव रामकलेश राय श्याम सुंदर देवी आदि कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here