बहुजन समाजवादी पार्टी से इंजीनियर कंचन कुमारी ने नामांकन किया।

1087

आरके राय चंद्रकांता न्यूज़: समस्तीपुर जिला अंतर्गत वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाजवादी पार्टी के टिकट पर इंजीनियर कंचन कुमारी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ नामांकन कर थानेश्वर मंदिर पहुंच कर बाबा भोलेनाथ की पूजा आराधना किया, साथ ही उपस्थित लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया, वही विकास के मुद्दे पर चर्चा करते हुए बताया की हमारे वारिसनगर क्षेत्र के जनता विभिन्न प्रकार के समस्याओं से जूझ रहे हैं, यहां अभी भी गरीबी से लोग जूझ रहे हैं और बाहर जाकर मजदूरी करके अपना भरण पोषण करते हैं, प्रत्येक पर्व त्यौहार में आपको मथुरापुर घाट पर देखने को मिलेगा की मजदूर लोगों का बाहर से आने जाने का सिलसिला जारी रहता है, अभी तक इस क्षेत्र के जनता को पलायन रोकने के लिए यहां के स्थानीय विधायक या सरकार कोई पहल नहीं किया, इसलिए मैं वादा करती हूं कि एक बार हमें भी मौका दें और देखें कि मैं क्या कर सकती हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here