अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में एक स्कूल के बरामदे पर ग्रिल से दशमी के छात्र का शव लटका हुआ मिला। घटना रोसड़ा थाना के ढ़ट्ठा गांव की है।
मृतक रोसड़ा के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ढ़ट्ठा का छात्र था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोसड़ा-सिंघिया मुख्य पथ एसएच 88 को जाम कर दिया। इसकी सूचना पर रोसड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।
मृतक की ढ़ट्ठा गांव के शंभू महतो के पुत्र अमूल कुमार है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद निकला था लेकिन फिर वापस घर नही लौटा। इधर, शनिवार की सुबह स्कूल में छात्र के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के पीछे ह’त्या की आशंका भी लोग जाता रहे हैं।फिर ग्रामीणों ने मृतक छात्र की पहचान अमूल कुमार के रूप में की, जो गांव के ही रहने वाले थे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही रोसरा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है। घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया गया है। पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है।