अमरदीप नारायण प्रसाद।
बिहार के समस्तीपुर में बड़ी हादसा में 3 मजदूरों की शौचालय की टंकी में दम घुटने से मौत।
मृतक के पत्नी को मोसमाती पेंशन, कबीर अंत्येष्टि योजना, आवास योजना आदि का लाभ मिले- माले
समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में निर्माणाधीन शौचालय के टंकी के शटरिंग खोलने के दौरान दम घूटने से मरे तीनों मजदूर के परिजनों को अंतिम संस्कार से पहले 4-4 लाख रूपये मुआवजा, आवास, कबीर अंत्येष्टि योजना, पत्नी को मोसमाती पेंशन, बच्चे की पढ़ाई का सरकार खर्च देने की मांग भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रशासन से किया है.
घटनाको दुखद बताते एवं मृतक मजदूर के प्रति शोक- संवेदना व्यक्त करते हुए माले नेता ने कहा है कि अक्सर देखा गया है कि सरकार द्वारा प्रदत्त लाभ देने से यहाँ के अधिकारी भागते रहते हैं. मृतक के परिजनों को अंचल- प्रखण्ड का चक्कर पर चक्कर लगाने को मजबूर करते रहते हैं जबकी बिहार के कई अन्य जिले में मजदूर हित से जुड़े सुविधा तत्काल दिया जाता है.
यहाँ भी ततकाल सुविधा उक्त सुविधा दें प्रशासन अन्यथा भाकपा माले लोगों को इकट्ठा कर संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेगी. माले नेता ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है.


















































