समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड पंचायत समिति दिलीप कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण व डीजे संचालन से संबंधित बिन्दुओं पर प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि डीजे संचालक आदि को अनुमंडल पदाधिकारी के दिशा निर्देश से अवगत करा दिया गया। इसके अनुपालन को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों सरकारी भवन पर अतिक्रमण खाली करवाने को लेकर जानकारी दीगई। पंचायत समिति सदस्य रंजू कुमारी ने जितवरिया पंचायत अंतर्गत
वार्ड 6 में मुख्यमंत्री नल जल योजना के समक्ष की गई अतिक्रमण भूमि को खाली करवाने का प्रस्ताव रखा। वैसे कई मुखिया गण पंचायत समिति सदस्य गण सरपंच विभिन्न राजनीतिक दल के उपस्थित गणमान्य नेचर चौक चौराहों पर की गई अतिक्रमण भूमि को अभिलंब खाली करवाने की प्रस्ताव रखी। बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में मुखिया राम विनोद ठाकुर ब्रजेश कुमार नमूना मोहम्मद हेना, सामंत कुमार सरपंच डा अशोक कुमार दिलीप कुमार ठाकुर सिंह आशीष पटेल विनोद दास उप प्रमुख दीपक कुमार सहित सभी पंचायत से आए प्रतिनिधि मौजूद थे।
अतिक्रमण से संबंधित विभिन्न चौक चौराहा सरकारी भवन की जानकारी दी गई और समय अनुसार उसका अतिक्रमण खाली कराया जाए।





















































