अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की नेतृत्व में किया गया।

330

समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पचरुखी में विभाग के निदेश के आलोक में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर वर्ग शिक्षक ने अभिभावकों से उनके बच्चों की नियमित उपस्थिति, ड्रेस, सीखने के स्तर, समय पालन, खाता का आधार से जोड़ने आदि के बारे में चर्चा की।वर्गों में शिक्षकों ने बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से संबंधित किट का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिससे लाभ की संभावना बनी।इस अवसर पर बच्चों ने कई पौधों का रोपण भी किया। प्रधानाध्यापक ने वर्ग 8 और 9 की छात्राओं के बीच मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम से संबंधित पहेली की सहेली पुस्तक का वितरण किया। वहीं सुरक्षित शनिवार के तहत बाढ़ से बचाव एवं नाव से सुरक्षात्मक तरीके से यात्रा करने संबंधी जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here