आजादी के 76 साल बीतने के बाबजूद महादलित टोला में पहुंच पथ और पीने का पानी मुहैया नहीं, इसके खिलाफ होगा 07 मार्च को पूसा प्रखंड अंचल का होगा घेराव – राम कुमार

333

समस्तीपुर :पूसा प्रखंड के गंगापुर पंचायत के वार्ड नंबर 05 महादलित टोला में बंद रास्ता खुलवाकर पहुंच पथ निर्माण कराने व महादलित टोला के तमाम नल जल से वंचित परिवारों को नल जल का कनेक्शन देते हुए हर घर नल जल योजना से जल आपूर्ति करने की मांग को लेकर शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच पंचायत कमिटी की बैठक स्थानीय निवासी सुभाषिनी देवी के अध्यक्षता व नविता कुमारी के संचालन में संपन्न हुई। जिसमे बतौर अतिथि शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए बतौर अतिथि शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार ने कहा कि आजादी के 76 वर्ष बीतने के बाबजूद भी पूसा के गंगापुर पंचायत के वार्ड नंबर 05 महादलित टोला के लोगो को पहुंच पथ का निर्माण और पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। दूसरे तरफ सरकार के द्वारा आम जनता के जमीन को अधिग्रहण कर निजी रेल लाईन बिछाने के लिए जमीन आडानी कंपनी को दिया जा चुका है। जिससे आम जनता को आक्रोशित होना जायज है। यदि महादलित टोला में बंद रास्ता को खोलावा कर पहुंच पथ का निर्माण तथा नल जल योजना से कनेक्शन कर हर घर जल आपूर्ति प्रशासन के द्वारा नहीं किया जाता है तो संगठन पहुंच पथ और पीने के पानी मुहैया कराने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगी। जिसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी। बैठक से निर्णय लिया गया कि उपरोक्त मांग को लेकर 07 फरवरी 2024 को पूसा प्रखंड और अंचल का घेराव किया जाएगा। बैठक में जिला कमिटी सदस्य कृष्ण कुमार,सुरेश राम, रिंकी देवी,सोनू कुमार,मीना देवी, नंदनी कुमारी,मंजय कुमार,मिरिया देवी, संजीव राम रेखा देवी,तारा देवी,ऋतिक कुमार,मुन्नी देवी,संजय कुमार,बबिता देवी, रेखा देवी, बिनोद राम, राम प्रवेश राम, हरेंद्र राम समेत सैकड़ों लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अपनी अपनी बातें रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here