आपसी विवाद में 9 जख्मी 8 रेफर

387

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के वार्ड नंबर 04 मैं बारात में हुए दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में शनिवार की सवेरे 9 जख्मी हुए। आनन-फानन में दोनों पक्षों के परिजनों ने सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में जख्मी को भर्ती कराया। आठ की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने बताया कि 58 वर्षीय विनय कुमार ठाकुर का इलाज सामुदायिक अस्पताल में ही चल रहा है उधर 8 जख्मी की पहचान 42 वर्षीय सीमा देवी 10 वर्षीय आदर्श ठाकुर 25 वर्षीय अमन कुमार 42 वर्षीय अभय कुमार 24 वर्षीय चमन कुमार 20 वर्षीय धनु कुमार 15 वर्षीय विवेक कुमार व 23 वर्षीय प्रियरंजन को सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here