आपसी विवाद लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट दोनों पक्षों के 5 जख्मी।

502

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत शेढी वार्ड 4 मैं आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के 5 लोग जख्मी हो गए हैं।आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी के इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में भर्ती कराया।इस समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 लखन पंडित ने बताया कि एक पक्ष के सुधीर राय की 18 वर्षीय पुत्री नवनीता कुमारी गंभीर जख्मी हुई है जिसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है दूसरे पक्ष के 72 वर्षीय स्वर्गीय शांति राय के पुत्र सहदेव राय, नवनीत कुमार राय,अलका देवी भी जख्मी है। दोनों पक्षों ने स्थानीय थानाध्यक्ष को न्याय की गुहार लगाते हुए आवेदन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here