आम के पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

526

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर : जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के इलमासनगर स्थित एक बागीचा में अहले सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान मनवारा वार्ड संख्या 8 निवासी भुट्टु पासवान का 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पासवान के रूप में हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज अहले सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए बागीचा की ओर जा रहे थे तभी एक आम के पेड़ से एक व्यक्ति का लाश लटका हुआ पाया जो सादा गमछा से बंधा हुआ था। जैसे ही लाश मिलने की सूचना आम हुई की यह बात आग की तरह चारो ओर फैल गई और देखते ही देखते आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी जानकारी खानपुर थाना को दी, जानकारी मिलते ही खानपुर की पुलिस मौके पर फूंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here