समस्तीपुर : कल्याणपुर सामुदायिक अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार पर बुधवार को सवेरे से पोषक क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलिटेटर की अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। नेतृत्व सीमा कुमारी कर रही थी। फैसिलिटेटर का नेतृत्व भारतीय कुमारी ने किया। बिहार सरकार के मुखिया के खिलाफ नारेबाज़ी कर रही थी। इन सबों की धरना प्रदर्शन को लेकर अस्पताल में आवाज आई करने वाले मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा इतना ही नहीं आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा कूरियर कार्यकर्ताओं की बीच में झड़प हो गई। साधु यादव के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। घरना प्रदर्शन करने वाली आशाओं ने बताया कि बिहार राज्य गोप गुट एकटू के निर्देश पर बिहार के 80% आशाओं का धरना प्रदर्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केदो पर किया जा रहा है उनकी मुख्य मांगे 2023 के बढ़ोतरी समझौता अब तक लागू नहीं हुई है अभिलंब लागू की जाए हेल्थ वेलनेस सेंटर पर काम करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को पोर्टल से जोडी जाए। न्यूनतम 21000 मासिक राशि मिले, अवकाश ग्रहण 65 वर्ष की जाए अवकाश के समय 10 लाख रुपए मिलने की गारंटी दें। आदि 8 मांगे मांग कर रही थी।























































