आशा कृषक सेवा स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की महिलाओं हेतु सेनेटरी पैड व्यवसाय व जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

16

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के लेप्रा सोसाइटी की जागृति परियोजना, अंतर्गत बासुदेवपुर पंचायत भवन में आशा कृषक सेवा स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की महिलाओं हेतु सेनेटरी पैड व्यवसाय व जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 40 महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण मुजफ्फरपुर से आई विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सेनेटरी पैड व्यवसाय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मासिक धर्म संबंधी जागरूकता पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सेनेटरी पैड की गुणवत्ता की पहचान करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। विशेषज्ञों द्वारा पैड की अवशोषण क्षमता, गुणवत्ता, उपयोग की सुरक्षा एवं सही उत्पाद चयन की प्रक्रिया को प्रैक्टिकली समझाया गया, जिससे महिलाएँ अच्छी एवं सुरक्षित गुणवत्ता वाले उत्पाद की पहचान कर सकें।
इस अवसर पर संजय कुमार ने बताया कि जागृति परियोजना का उद्देश्य समुदाय को बीमारियों से सुरक्षित रखना, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर सोसाइटी का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार एवं व्यवसाय से जोड़ना समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए जागृति परियोजना के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इस प्रशिक्षण को अपने जीवन के लिए उपयोगी, प्रेरणादायक एवं सशक्त बनाने वाला बताया।
कार्यक्रम लेप्रा सोसाइटी की जागृति परियोजना, समस्तीपुर द्वारा आयोजित किया गया, मेजबानी संजय कुमार द्वारा की गई। धन्यवाद ज्ञापन लाल बाबू पंडित ने किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here