इन्दिरा गाँधी की 40वीं पुण्य तिथि शहादत दिवस के रूप में तथा भारत के पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल कि 149वीं जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई।

348

समस्तीपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी से मशहूर स्व॰ श्रीमती इन्दिरा गाँधी की 40वीं पुण्य तिथि शहादत दिवस के रूप में तथा भारत के पूर्व गृहमंत्री लौह पुरुष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल कि 149वीं जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर दोनों नेताओं के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित कर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो॰ अबू तमीम ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण मे अबू तमीम ने देश को मजबूत सुदृढ़ बनाने मे दोनों नेताओं के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके मार्ग पर चलने का आम कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। आगे उन्होंने कहा कि सरदार पटेल एवं श्रीमती गांधी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर अन्य लोगों के अलावा जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मो० मोहिउद्दीन, एस ०सी० विभाग के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, युवा कांग्रेस के वारिसनगर विधानसभा अध्यक्ष महफूज आलम, मो० अफजल, मो० सैयद, डॉ० राम बाबू राय, मो० रिजवान, सहदेव पासवान, संजीत कुमार, मो० मुर्तुजा सहित अन्य लोगों ने भी उनके तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here