उजियारपुर के पूर्व सांसद के भाई को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी ,

638

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिला के सरायरंजन थाना क्षेत्र के कॉलेज के पास हथियारबंद बाइक सवार अपराधी ने पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी के भाई सीएसपी संचालक सुनील कुमार से पैसा लुटे और गोली मारकर हत्या कर दिया।
इसको लेकर सरायरंजन बाजार सहित व्यवसायियों में दहशत का माहौल सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी मेयारी निवासी सुनील कुमार सरायरंजन बाजार स्थित सेंट्रल बैंक से पैसा निकासी कर अपने घर मेयारी जा रहे थे।घर जाने के दौरान
बाइक सवार हथियारबंद अपराधी ने कॉलेज के पास पैसा से भरा बैग छीना उसी दौरान अंधाधुंध फायरिंग की सुनील कुमार की हत्या कर दी उसके बाद वहां से फरार हो गए।
इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया गया घटनास्थल पर थाना घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here