उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू रामपुर में स्वतंत्रता दिवस नही मनाया गया

395

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। जिले के वारिसनगर प्रखंड के रामपुर गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय त्योहार स्वतंत्रता दिवस नही मनाया जाना रहुआ पंचायत के लिए दुर्भाग्य की बात सामने आई है। बताते चले की वारिसनगर प्रखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी सभी संस्थानों में हर्ष व उमंग के साथ 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, परंतु रहुआ पूर्वी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू रामपुर में राष्ट्रीय झंडा नही फहराया गया। बहरहाल इस मामले को वारिसनगर के बीडीओ को संज्ञान में दे दिया गया हैं। इस मामले में वारिसनगर के बीडीओ अजमल परवेज ने बताया की उक्त विद्यालय में क्यों नहीं झंडा फहराया गया जांच पड़ताल की जा रही हैं। उन्होंने कहा की सत्यता पाये जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here