संजय भारती
समस्तीपुर। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर हसनपुर प्रखण्ड के देवड़ा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवड़ा में विद्यालय से बाहर चिन्हित बच्चों लिए बृहस्पतिवार को गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण प्रयास केन्द्र का शुभारम्भ देवड़ा पंचायत के मुखिया राम प्रमोद यादव ने फीता काटकर किया। मोके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरूण कुमार, शिक्षक इन्द्रजीत कुमार समेत विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राएं समेत अन्य उपस्थित थे।






















































