उ उ मा वि बेला पंचरुखी में बिहार दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

196

समस्तीपुर : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में विभागीय आदेश के अनुसार 113 वाँ बिहार दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी, साइकिल रेस,जैवलिन थ्रो, 200 मीटर दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता के साथ साथ अन्य गतिविधि का आयोजन किया गया।प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विमल कुमार साह ने किया। जबकि छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक संजीव कुमार झा, यशवंत चौधरी, अनंत कुमार यादव, शिक्षा सेवक कैलाश सदा, रात्रि प्रहरी अमरजीत कुमार आदि ने काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया। यहां आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने “उन्नत बिहार,विकसित बिहार ” विषय पर अपने उद्बोधन में कहा कि 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर बिहार नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था,उसके बाद से बिहार निरंतर पद्धति के पद पर आरूढ़ है।तभी तो आज हमें बिहारी होने पर गर्व महसूस हो रहा है। मौके पर छात्र – छात्राओं ने बिहार को उन्नत बिहार और विकसित बिहार बनाने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here