एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फंदे से लटकर जान दे दिया।

181

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फंदे से लटकर जान दे दिया। मृतक युवक की पहचान बंधार पंचायत के परशुराम गांव के वार्ड 16 निवासी रजनीश कुमार के रूप में हुई है। मृतक की मां मंजू देवी ने बताया की रजनीश कुमार को पत्नी से अक्सर विवाद होता था। वो ससुराल में नही रहना चाहती थी। इसको लेकर मेरे बेटा से विवाद होता रहता था।पत्नी सुनिता से बात करके उसका नंबर ब्लाक कर दिया और गमछा से फंदे से लटकर जान दे दिया। उन्होंने बताया कि 6 महीने पूर्व ही मेरे बेटे का लव मैरिज शादी रोसड़ा निवासी सुनीता से हुई थी। लोगों ने बताया कि युवक गांव में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। रजनीश तीन भाई में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना पर पहुंची हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम, एसआई मुखराम सिंह सुरेश साह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।इस संबंध में हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम ने बताया कि परशुराम गांव से एक युवक को फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया हैै। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here