एचपीवी टीकाकरण अभियान की सफलता व जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक

24

समस्तीपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर के सभागार में एचपीवी टीकाकरण अभियान की सफलता व जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सिविल सर्जन डॉ राजीव कुमारकी अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई।

बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विशाल कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी , पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया।

बैठक में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण से आच्छादित करने, अभियान को सफल बनाने, जन जागरूकता बढ़ाने व विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई।

सिविल सर्जन डॉ राजीव कुमार ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जाए। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग, जीविका समूहों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

बैठक के उपरांत सिविल सर्जन द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सेवाओं तथा लेबर रूम का निरीक्षण क्रम में सिविल सर्जन ने कार्यरत एएनएम को फटकार लगाई । कई आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, प्रसव सेवाओं एवं गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान जिला कार्यक्रम से जुड़े जिला प्रबंधक आदित्य कुमार, प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार, एमओआईसी डॉ. हैदर, डॉ. रौशन, डॉ. बी.के. ठाकुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं बीडीओ देवेंद्र कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here