एफ.एम.आर.ए.आई. का 3 वर्षीय 26वां राष्ट्रीय महाधिवेशन में 580 अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

518

अमरदीप नारायण प्रसाद।

फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिवस’ एसोसिएशन ऑफ इंडिया

विषय :- एफ.एम.आर.ए.आई. का 26वां त्रिवर्षीय राष्ट्रीय महाअधिवेशन , कोटा (राजस्थान) ।

कोटा एफ.एम.आर.ए.आई. का 3 वर्षीय 26वां राष्ट्रीय महाधिवेशन में 580 अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
दिनांक 10 मार्च 2022 को झंडोत्तोलन के साथ एफ.एम.आर.ए.आई. का 26वां राष्ट्रीय महाधिवेशन प्रारंभ हुआ l
26वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन के दूसरे दिन महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के प्रतिवेदन पर देश के सभी राज्यों के इकाई प्रतिनिधियों ने प्रतिवेदन पर चर्चा एवं बहस में भाग लिया । सम्मेलन को संबोधित करते हुए ज्ञान शंकर मजूमदार ने कहा की वर्तमान समय में सरकार के गलत नीतियों के कारण श्रमिक एवं फार्मास्यूटिकल कंपनी के श्रमिकों पर अत्याचार बढा है । सरकार इसे रोकने के बजाय पूंजीवादी ताकतों और फार्मास्यूटिकल के मालिकों को बढ़ावा देने की कार्य कर रही है । इस परिस्थिति में काउंसिल मूवमेंटें और जनरल यूनिटी का बढ़ावा देना अतिआवश्यक है । सदस्यों की संख्या बढाने, जनतांत्रिक मूवमेंट, पॉलिसी संबंधी मूवमेंट के साथ-साथ कानूनी लड़ाई भी लड़ने की आवश्यकता वर्तमान समय में महसूस की जा रही है ।
बढ़ती महंगाई के कारण विवश जनता बढ़ती हुई दवाओं की कीमतों से भी परेशान है । जिस पर रोक लगाने की अत्यंत आवश्यकता है । दवाओं पर से जी.एस.टी. समाप्त कर दवाओं की कीमतों को कम किया जा सकता है । केंद्र सरकार के द्वारा दवा के बढते दामों पर अंकुश लगाने की जरूरत है । विक्रय प्रतिनिधियों के लिए सेल्स प्रमोशन एम्पलाई (कंडीशन ऑफ सर्विस ) एक्ट – 1976 को पूर्णत: देश के सभी राज्य सरकारों के द्वारा लागू करने की आवश्यकता है । देश के श्रमिकों के हितों में चारो श्रमिक संहिता को केंद्र सरकार अविलंब वापस ले । साथ ही साथ औद्योगिक विवाद निवारण अधिनियम, विवाद निवारण समिति का गठन तथा त्रिपक्षीय कमिटी को अमल में लाना अति आवश्यक हो गया है ।
28-29 मार्च को देश के सभी श्रमिक वर्ग हड़ताल पर रहेंगे साथ ही साथ मेडिकल एंव सेल्स रिप्रेजेंटेटिवस’ भी पूरे देशभर में हड़ताल में भाग लेंगे ।
आज दूसरे दिन की कार्यवाही में 580 प्रतिनिधियों के साथ बी.एस.एस.आर. यूनियन से 32 प्रतिनिधि तथा समस्तीपुर इकाई से 4 प्रतिनिधियों अनुपम कुमार संजय कुमार पार्थो सिन्हा और श्याम सुंदर कुमार ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here