अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के एलकेवीडी कॉलेज परिसर में युवा राष्ट्रीय जनता दल के नगर अध्यक्ष अजहर मिकरानी के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान जिसमें सैकड़ों छात्र छात्रा को राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता दिलाया गया साथ ही युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष राहुल राय के द्वारा प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया जिसमें रामापुर महेशपुर निवासी आनंद मोहन ठाकुर और प्रणव कुमार सिंह को प्रखंड सचिव बनाया गया।
इस मौके पर मानपुरा के पंचायत अध्यक्ष दीपक कुमार,मोहम्मद मुजम्मिल आलम,फैज आलम, प्रशांत जसवाल मौजूद थे।






















































