अमरदीप नारायण प्रसाद
एससी एसटी के छात्र और सभी छात्राओं का नामांकन शुल्क शून्य रुपए की रसीद काटने सहमति बनी
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के डीबीकेएन महाविद्यालय नरहन में भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई द्वारा सभी जाति के छात्राओं एवं एससी एसटी के छात्र को निशुल्क नामांकन,बीएड ईपीसी की कॉपी बिना मूल्यांकन किए हुए बाथरूम में फेंकने वाले कर्मचारियों को निलंबित करने,एनसीसी की स्थापना करने,खेल मैदान का सौंदर्यकरण एवं खेल सामग्री छात्रों को उपलब्ध कराने,कैंपस के साइकिल स्टैंड में साइकिल की देखरेख हेतु एक कर्मचारी को तैनात करने,सभी विषयों की शिक्षकों की भर्ती करने,प्रैक्टिकल लैब चालू करने,गर्ल्स एवं बॉयज कॉमन रूम की व्यवस्था के साथ पुस्तकालय को सुदृढ़ करने,गर्मी के मौसम में बिजली समस्या को दूर करने के लिए ट्रांसफार्मर एवं आईसर जनरेटर की व्यवस्था करने,नैक मूल्यांकन से पहले भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने,बीएड एवं स्नातक स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया पारदर्शी करने आदि मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन तालाबंदी धरना प्रदर्शन के पहले दिन प्राचार्य द्वारा सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।साथ ही स्नातक प्रथम सेमेस्टर में संबंधित छात्र से नामांकन रसीद शून्य रुपया करने का भी पत्र निर्गत किया।साथ ही इंटरनल परीक्षा से पहले इंटरनल परीक्षा शुल्क एवं स्टूडेंट आईडी कार्ड के नाम पर 150 रुपए की राशि लेने की छात्र नेताओं और कॉलेज प्रशासन के बीच सहमति बनी।वहीं बीएड कॉपी मामले में जांच कमिटी गठन की बात कही गई।
इससे पूर्व कॉलेज में तालाबंदी के कारण सैकड़ो छात्र छात्राओं का कार्य भी बाधित हुआ।इस दौरान कुछ छात्र इस प्रदर्शन को समर्थन कर रहे थे।वहीं कुछ छात्र कॉलेज कार्य बाधित होने से विरोध भी जाता रहे थे।इस मौके का फायदा उठाकर विरोधी छात्र संगठन के एक नेता व कॉलेज कर्मचारियों द्वारा इस प्रदर्शन को व्यवधान डालने का भी प्रयास किया गया।इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र और विरोधी छात्र संगठन नेताओं नेता के बीच में नोंक झोंक भी हुई।उसके बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहा। अंत में अंत में प्रतिनिधिमंडल से सफल वार्तालाप कर तालाबंदी को समाप्त किया गया।
इस दौरान एसएफआई जिलाध्यक्ष नीलकमल,पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार,अंचल मंत्री प्रिंस कुमार, कॉलेज इकाई के संयोजक मो० सुलेमान, मुंशी कुमार, छात्रनेता केशव झा,पारस कुमार,सुधांशु कुमार,गुलशन कुमार,अरविंद कुमार साहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे ।
[6/25, 6:26 PM] chandrakanta2008rk: ,






















































