करो योग रहो निरोग जगह-जगह पर नारा के साथ योग दिवस मनाया गया।

191

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजकीय प्राथमिक से लेकर उच्च विद्यालय ग्राम पंचायत भवन परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित योग करने वालों को प्रशिक्षक ने करो योग रहो निरोग के नारे दिए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजना प्रशिक्षक अजय कुमार साह प्रभु राम आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय मिल्की परिसर में प्रधानाध्यापक रमेश कुमार काजल कुमारी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय कल्याणपुर प्रधानाध्यापक राजेंद्र महतो सुरेंद्र ठाकुर शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र जितवरिया प्राथमिक विद्यालय युगेश्वर राय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मोहम्मद मुस्ताक फारुकी कृष्ण ज्ञान निकेतन प्रधानाचार्य पीके राजू आदि सक्रिय देखे गए। वहीं दूसरी ओर पंचायत भवन सिमरिया भिंडी व तीरा मुखिया सामंत कुमार टिंकू झा तीरा मुखिया अर्चना कुमारी मुखिया प्रतिनिधि आशीष पटेल रामचंद्र फौजी श्याम नारायण शर्मा भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह ने नौ पट्टी में युवाओं के साथ योग किया योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। जगह-जगह उपस्थित लोगों को योग का संकल्प दिलवाया गया । जगह-जगह काफी संख्या में छात्र अभिभावक मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here