कल्याणपुर सिमरिया भिंडी में प्रभारी मंत्री सीढ़ी घाट का उद्घाटन किया।

309

बिहार सरकारी ग्रामीण विकास मंत्री कल्याणपुर प्रखंड के सिमरिया भिंडी पंचायत उत्तरबारी व पछियारी घाट पोखर सीढ़ी घाट का उद्घाटन फीता व नारियल फोन कर किया। प्राकलित राशि 59, 60 851 की बताई गई है। उद्घाटन के समय विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी कार्यपालक अभियंता मनरेगा अवध बिहारी सिंह कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार भगत उप प्रमुख दीपक कुमार मुखिया सामंत कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। बाद में प्रभारी मंत्री सरवन कुमार ने जर्नादनपुर स्थित मनरेगा द्वारा 50 लाख की लागत से बने जीविका भवन का विधिवत् उद्घाटन किया मौके पर अन्य पदाधिकारी के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अचल पदाधिकारी शशि रंजन कुमार के अलावा मनरेगा कर्मी विभिन्न पंचायत के गणमान्य जनप्रतिनिधि ग्रामीण मौजूद थे। बाद में प्रभारी मंत्री समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क से प्रखंड क्षेत्र के तीरा पंचायत से गुजरने के क्रम में पंचायत राज की मुखिया के अलावे अन्य कई लोगों ने उनका स्वागत किया। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष अर्चना कुमारी आशीष कुमार जदयू नेता रामचंद्र फौजी मुकेश कुमार राय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here