समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। जिले के खानपुर प्रखंड में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी क़ी संसद सदस्यता बहाल होने पर वारिसनगर विधानसभा के तीनो प्रखंड खानपुर, वारिसनगर एवं शिवाजीनगर में हर्ष का माहौल है। कांग्रेस के वरिय नेता नंदनकुमार चौधरी शंभू चौधरी खानपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश महतो आदि ने कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांघी क़ी सदस्ता बहाल होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा क़ी यह जीत असत्य के खिलाफ सत्य और नफ़रत के खिलाफ मोहब्बत क़ी जीत है। राहुल गाँधी एक ऐसे योद्धा हैं जो अन्याय के खिलाफ पूरी भाजपा से अकेले लड़ते हैं और एक बार फिर से वे संसद में भाजपा को बेनक़ाब करने का काम करेंगे। वही शिवाजीनगर ब्लॉक डेलिगेट सह जिला अध्यक्ष राजीव गाँधी फाउंडेशन के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कन्हैया बाबू चौधरी प्रखंड कंगेश अध्यक्ष शिवाजीनगर नंदकुमार चौधरी युवा कार्यकर्ता अजित सिंह, विरेंद्र झा, पवन कुमार झा, नटवर राय, दसौत मुखिया ने सदस्यता बहाली पर प्रशन्नता जाहिर किए तथा वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद राय, जिला महासचिव लाल नारायण ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल कुमार, अमरेश कुमार, रमेश कुमार, सोनू कुमार, कैलाश राम, नवीन सिंह, जीवन सहनी, राजू आदि ने कहा क़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गाँधी से इतनी घबराहट और नफ़रत क्यों कर हैं। संसद सदस्यता बहाली क़ी खबर पर गत पांच अगस्त को करकर्ताओं ने मिठाई बांटते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की है।





















































