कार्यालयों का ताला टूटा , जनप्रतिनिधियों ने फिर ताला जड़ा

486

समस्तीपुर : कल्याणपुर पंचायत समिति की बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत समिति के सदस्यों ने मुख्य सड़क पर बैठकर आक्रोश जताया। प्रखंड कार्यालय से लेकर सभी पदाधिकारी,कार्यालयों मैं जहां ताला जड़ दिया था, देर शाम पदाधिकारियों के समस्तीपुर से पहुंचने के बाद ताला तोड़ दिया गया शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय सभी पंचायत जनप्रतिनिधि प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी उप प्रमुख दीपक कुमार के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के मेन गेट पर ताला जड़ते हुए वीडियो कार्यालय के बरामदे पर धरना पर बैठ कर प्रखंड सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ नारेबाजी करने लगे देर शाम तक सभी सदस्य धरना पर बैठे रहे । वही कल्याणपुर डाकघर में कार्य सुचारू रूप से चलता रहा। आक्रोशित जनप्रतिनिधियों का कहना था कि पदाधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को सम्मान नहीं दिया जाता साथ ही अंचल प्रखंड सहित अन्य कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार स्थानीय पदाधिकारी बढ़ावा देते हैं। धरना मुखिया अनीश कुमार सीमा शर्मा समिति सदस्य रूबी देवी ललिता देवी इकबाल खान सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि धरना पर बैठे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here