किसान चौपाल का आयोजन मे सिखाए गए खेती के गुङ

998

समस्तीपुर, कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों किसान चौपाल का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभारी अर्जुन कुमार के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। अजना सामुदायिक विकास भवन परिसर में पैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर की अध्यक्षता में आयोजित की गई उपस्थित किसानों को अगली फसल करने के नए नए वैज्ञानिक गुर सिखाए गए ध्रुवगामा पंचायत मैं प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किसान चौपाल में काफी संख्या में किसानों ने खेती के नए-नए गुर सीखे। अधिकतर किसानों ने चौपाल में चोरों में जलजमाव को लेकर अपनी अपनी समस्या से प्रखंड कृषि पदाधिकारी को अवगत कराया उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्या को जिलाधिकारी तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर जगह-जगह किसान सलाहकार बसंत कुमार इंदुशेखर सहित कई प्रगतिशील कृषक चंदेश्वर महतो चंदेश्वर राय भुनेश्वर साह परमेश्वर महतो विनोद राय सुधीर शर्मा मंटू कुमार आदि मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here