कृषि मंत्री ने ताजपुर के किसानों का किया समीक्षा

1386

समस्तीपुर: ताजपुर प्रखंड के बिस्वान भवन में बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ०प्रेम कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की जिनमे मृदा स्वास्थ्य कार्ड, के लाभुक किसान बैधनाथ राय, मनीष कुमार, वीरेंद्र कुमार,राजेन्द्र राय,से सीधे कृषि मंत्री ने सवांद किये उन्होंने किसानों को अथक मेहनत के बदौलत ही बिहार को तीन-तीन कृषि कर्मण अवार्ड भारत सरकार को मिला है इसके लिए बिहार के सभी किसानों एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी को धन्यबाद दिया, उन्होंने किसानों की आमदनी दुगुनी करने के लिए मशरुमकी खेती, जैविक खेती, समेकित कृषि प्रणाली, मिट्टी जांच, समेकित किट प्रबंधन, जल जीवन हरियाली, ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण के तकनीक को अपनाने एवं बढ़ावा देने के लिए किसानों से आग्रह भी किया।अगर किसानों को किसी भी तरह की समस्या आने पर वह अपने पंचायत के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी से अपनी समस्या को रख कर समाधान पा सकते है।
कृषि मंत्री डॉ०प्रेम कुमार ने कृषि विभाग के सभी योजना की जानकारी समय पर किसानों तक पहुचाने के लिए कृषि विभाग के पदाधिकारी को निदेश दिया। ताजपुर प्रखंड के विस्वान बिल्डिंग में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के कृषि समन्वयक पंकज कुमार, नृपेंद्र कुमार, अनिल कुमार, सुजीत कुमार वर्मा, सुरेश प्रसाद सिंह, अमरेंद्र प्रसाद राय, कृष्ण कुमार एवं किसान सलाहकार ममता कुमारी ,सहायक तकनीकी प्रबंधक स्वाति कुमारी ने भाग लिया।
वहीं कोठिया पंचायत में मारुत नंदन शुक्ल सहायक तकनीकी प्रबंधक की अध्यक्षता में किसान चंदेश्वर प्रसाद सिंह, पंकज कुमार सिंह, अरविंद कुमार अभिनयाक, सूरज संग्राम, राजेश कुमार विद्यार्थी, अजय कुमार ,रीता कुमारी,रंजना कुमारी, अनिता देवी, सविता देवी ,पूजा कुमारी एवं अन्य किसान कृषक हित समूह, खाद सुरक्षा समूह के सदसय ने कृषि मंत्री की बात सुनी एवं सवाल जवाब किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here