कोचिंग के छात्राओं के साथ छेड़खानी और गोलीबारी मामले के जांच को ले पहुंचे आइसा

567

अमरदीप नारायण प्रसाद।

छात्राओं एवं कोचिंग संचालक से छेड़खानी और मारपीट व गोलीबारी करने वाले सभी मनचले की हो अरेस्टिंग नहीं तो होगा थाना का घेराव – आइसा

छात्राओं की सुरक्षा की करें गारंटी एवं शिक्षण संस्थान के आस-पास मंडराने वाले मजनू के खिलाफ चलाएं जिला प्रशासन मजनू अरेस्टिंग अभियान – सुनील

छात्राओं से छेड़खानी के विरोध करने के बाद मनचलों ने कोचिंग में प्रवेश कर छात्राओं एवं शिक्षक के साथ मारपीट कर गोलीबारी करना पुलिस की उदासीनता – प्रीति

आइसा के 3 सदसिये जांच टीम बुधवार को खानपुर प्रखंड के डेकारी चौक स्थित कोचिंग के छात्राओं के साथ छेड़खानी एवं छात्राओं – शिक्षक के साथ मारपीट व गोलीबारी के जांच के लिए खानपुर डेकारी चौक पहुंच कर आइसा के तीन सदस्यी जांच टीम आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष लोकेश राज , जिला सह सचिव प्रीति कुमारी ने पीड़ित छात्रा अनामिका कुमारी के घर शोभन जाकर पूरे घटना को जाना! पीड़ित छात्रा ने बताया कि हमलोग प्रत्येक दिन की तरह कोचिंग पढ़ने गए थे! रास्ते में लड़कियों के साथ छेड़खानी, फब्तियां कसना, मोटरर्साइकिल का एकसिलेरेटर झाड़ना, सिटी बजाना पूर्व से भी करते रहा हैं लेकिन मंगलवार को हद पार कर छेड़खानी , फावतिया कसने का विरोध करने पर कोचिंग में प्रवेश कर मनचलों द्वारा छात्राओं से छेड़खानी, तोड़-फोड़, छात्राओं एवं शिक्षक से वेरहमी से मारपीट किया गया एवं फायरिंग किया गया। इसमें कई छात्र – छात्राएं एवं शिक्षक गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना के ढेढ़ घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो छात्राओं एवं अभिभावकों ने सड़क जाम कर दिया! तत्पश्चात पुलिस पहुंची एवं पुलिस की मौजूदगी में मनचलों ने पुनः फायरिंग किया! इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
वहीं कोचिंग संचालक शाशिरांजन ने बताया कि मनचलों, लफंगों ने पूर्व में भी कोचिंग के आस-पास मटरगस्ती करने और छात्राओं से छेड़खानी करने का मामला सामने आया था, उस समय पंचायती के माध्यम से मामला सुलझा दिया गया था लेकिन मंगलवार को शराब के नशे में कोचिंग के पास छात्राओं से छेड़खानी कर रहा था जिसका शिकायत मनचलों के गार्जियन से करने गए तो मंचलालो के पूरा परिवार एवं सहयोगी ने कोचिंग में प्रवेश कर मारपीट, छेड़खानी, तोड़ फोड़, फायरिंग, किया, इससे गुस्साए छात्र, अभिभावक सड़क जाम कर दिया। स्थानीय थाना के उदासीनता एवं मनचलों की हौसला बुलंद करता है।
आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि दिनदहाड़े कोचिंग में घूसकर छात्राओं ,शिक्षक के साथ छेड़खानी, मारपीट, तोड़फोड़ और विरोध करने पर गोलीबारी करना हमारे समाज के लिए बहुत ही निंदनीय हैं, इसे आइसा बर्दाश्त नहीं करेगी! उन्होंने दोषी सभी मनचलों को अविलंब गिरफ्तार करने अन्यथा आइसा छात्र , अभिभावक को गोलबंद कर निर्णायक आंदोलन की शुरुआत करेगी।
वहीं आइसा के जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि शिक्षण संस्थान पर इस तरीके से हमला भाजपा, जदयू ने सुशासन का पोल खोल कर रख दी है। जिला प्रशासन शिक्षण संस्थान के आसपास मटरगश्ती करने वाले मजनू के खिलाफ अरेस्ट अभियान चलाएं।
आइसा जिला सह सचिव प्रीति कुमारी ने कहा कि भाजपा का महिलाओं और बेटियों के प्रति प्रेम जग जाहिर हो रहा हैं, खानपुर के डेकरी चौक स्थित कोचिंग के छात्राओं ने अपनी सुरक्षा को लेकर सड़क पर मजबूती से लड़ा, इसके साथ आइसा मजबूती से खड़ा है। छात्राओं की सुरक्षा गारंटी और मनचलों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक आइसा आंदोलरत रहेगी. जांच टीम के साथ खानपुर के भाकपा माले प्रखण्ड सचिव प्रेमानंद सिंह भी मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here