कोनियापर अपराधियों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, एक युवक को लगी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती

853

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा। नगर थाना क्षेत्र के कोरियापर बाइक सवार अपराधियों ने दिन के उजाले में ताबड़तोड़ फायरिंग किया। इस दौरान एक युवक को हाथ में गोली लग गई। घायल युवक को परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि कोनियापर के ही रौशन कुमार अपने घर के पास बैठा था, तभी तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। भागने के क्रम में एक गोली रौशन को लग गई। उनके बाद तीनों युवक वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में जख्मी रौशन को अस्पताल में भर्ती कराए हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नवादा-जमुई पथ को घंटो जाम कर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया। सड़क जाम के कारण राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क को जाम से मुक्त करा वाहनों का परिचालन शुरू कराया। फिलहाल पुलिस मालमे में अपराधियों की पहचान में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here