समस्तीपुर :खानपुर प्रखंड के खानपुर उत्तरी पंचायत भवन में स्वास्थ्य उपकेंद्र का आज चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा शिफ्ट किया गया है।जिसका उद्घाटन मुखिया अरुण कुमार सिंह, सरपंच चंद्रशेखर सिंह, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.नितेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा की स्वास्थ्य उपकेंद्र खानपुर बाजार में शिफ्ट की गई है।जिसमें मुखिया का सराहनीय सहयोग रहा है।इससे आसपास के लोगों को प्राथमिक उपचार में सुविधा होगी।उन्होंने कहा की यहां गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व होने वाली जांच कराई जाएगी।यह सुविधा आशा कार्यकर्ता के सहयोग से मिलेगी।महिलाओं में हिमोग्लोबिन की कमी नहीं हो इसके लिए आशा कार्यकर्ता समय-समय पर जांच कर रिपोर्ट करेगी।हिमोग्लोबिन को बनाए रखने के लिए आयरन की दवा यहां से उपलब्ध कराई जाएगी।इस केंद्र पर नियमित रूप से बच्चों को टीकाकरण भी किया जायेगा।स्वास्थ्य उपकेंद्र पर हिमोग्लोबिन,शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच कराई जाएगी।उपकेंद्र में योगा क्लास की भी व्यवस्था है।मुखिया ने कहा की बहुत दिनों से स्वास्थ्य उपकेंद्र की जानकारी लोगों को नहीं थी की खानपुर उत्तरी पंचायत में स्वास्थ्य सेवा कहां बहाल है।अब इसे पंचायत भवन में शिफ्ट कराया गया है।अब स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य जांच में कोई कठिनाई नहीं होगी।उन्होंने कहा की वरीय अधिकारी से बात कर यहां नियमित रूप से एक विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति कराने का प्रयास किया जायेगा।मौके पर सीएचओ राजेंद्र कुमार, सुरेश झा, उमेश महतो, रंजन कुमार आदि मौजूद थे।
Home चंद्रकांता न्यूज़ खानपुर बाजार में स्वास्थ्य उपकेंद्र का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने फीता काट...





















































