खानपुर से हुआ पिकअप गाड़ी चोरी, दिया थाना में आवेदन

450

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। खानपुर थाना क्षेत्र के संतोष कुमार झा पिता स्व राजेंद्र मिश्रा ने स्थानीय थाना में सोमवार को आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरा पिकअप गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या बी आर 33 एम, 4642 दिनांक 17 जुलाई 2022 कि रात्रि करीब तीन बजे सुरेश शर्मा के दुकान पर से लगाकर घर में सोने चले गए सुबह में नींद खुली और गाड़ी देखने गए तो उक्त स्थान पर मेरा पिकअप गाड़ी नहीं था। गाड़ी को काफी खोजबीन किए परंतु कहीं नहीं मिला। आवेदक ने पिकअप गाड़ी बरामदगी के लिए थानेदार से गुहार लगाई है। इधर थाना अध्यक्ष दिल कुमार भारती ने आवेदन लेने के बाद खोजबीन में जुट गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here