ख्याति प्राप्त वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर सिंह के निधन से समस्तीपुर जिला भर में शोक की लहर

84

संजय भारती

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के प्रख्यात एवं वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर सिंह का निधन समस्तीपुर के काशीपुर मुहल्ले स्थित अपने निवास स्थान पर हो गया। अधिवक्ता परमेश्वर सिंह के निधन की खबर सुनते ही भारी संख्या में लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सिंधिया प्रखंड के मिल्कि ग्राम में किया गया। मालुम हो कि समस्तीपुर जिला भर में अधिवक्ता परमेश्वर बाबु की एक पहचान थी, आपराधिक मामलों में ख्याति प्राप्त परमेश्वर बाबु पीड़ितों एवं गरीबों के मसीहा माने जाते थे। लोगों में यह मान्यता प्राप्त था कि जिस केश को परमेश्वर बाबु ले लिये उस पक्ष की जीत लगभग तय प्रतीत होता था। रोसड़ा एवं समस्तीपुर जेल में भी परमेश्वर बाबु के निधन की खबर पहुंचते ही कैदियों के बीच शोक की लहर दौड़ गया। अधिवक्ता परमेश्वर सिंह अपने पिछे दो पुत्रों एवं दो पुत्री के साथ एक भड़ा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। लोकप्रियता का आलम यह है कि सिंधिया प्रखंड के हरदिया पंचायत में जब तक मुखिया का समान्य  सीट रहा उनके परिजन ही लोकप्रिय मुखिया हुए। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र दिया। शोक व्यक्त करने वाले प्रमुख लोगों में उप प्रमुख रिंकू सिंह, लोजपा नेता, निरंजन सिंह, कौशल सिंह, पूर्व उप प्रमुख रौशन सिंह, प्रखंड प्रमुख बिरजू साह, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह, चंदन कुमार सिंह, पूर्व मुखिया  अरविंद सिंह, शिक्षक संघ के नेता राजेश कुमार राजू, पूर्व मंत्री अशोक कुमार, भाजपा नेता कुन्दन कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से पुण्यआत्मा को श्री चरणों में स्थान के लिए शान्ति प्रार्थना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here