गठबंधन के तहत लड़ेंगे 2024 लोकसभा चुनाव : मुकेश सहनी

350

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। छ: दिवसीय बिहार दौड़े कार्यक्रम पर सोमवार को समस्तीपुर सर्किट हाउस पहुंचे विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मीडिया कर्मियों के समक्ष कहा की सत्ता व सरकार मे रहकर ही समाज के लोगों के साथ – साथ बिहार का विकास संभव है, हम संघर्ष करने वाले लोग है। उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव किसी गठबंधन के साथ ही चुनाव लडेंगे। श्री सहनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से जल्द से जल्द प्रखंड पंचायत व बुथ कमिटि तैयार करने का निर्देश दिया। इधर वीआईपी जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार चौधरी ने बताया कि 29 मार्च को सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी शाम 04 बजे बाबा अमरसिंह स्थान शिउरा एवं 05 बजे राजकीय मेला बाबा केवल धाम में पूजा अर्चना करेंगे। मौके पर वीआईपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद, संजीव सिंह, पंचायत समिति सदस्य अमरजीत सहनी, गौतम रजक, अरविन्द चौधरी, विजय सहनी, मुकेश महाराज आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here