समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले में हसनपुर में गन्ने के खेत में एक महिला की शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दूरभाष के माध्यम से हसनपुर थानाध्यक्ष को दी। यह घटना जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर पंचायत के मोहद्दीपुर गांव में घटी। स्थानीय लोगों कहा कि गुरुवार को हसनपुर थाना क्षेत्र के नयानगर पंचायत के गन्नी चमड़ी चौर में गन्ने के खेत में एक किसान खेती करने के लिए जा रहे थे। उन्हें अचानक संदिग्ध अवस्था में पड़े एक महिला का शव देखा जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया, शोर सुनकर आसपास के लोगों का भीड़ घटनास्थल पर जुट गया। लोग आपस में तरह – तरह की चर्चा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस के काफी प्रयास के बाद शव का शिनाख्त हो सका है। मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के पुलपथार गांव निवासी फूलों पासवान की पत्नी के रूप में किया गया है। महिला के चेहरों पर कटीले तारों के निशान देखे गये हैं। हालांकि महिला की हत्या यहीं अथवा कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक देने दोनों ही आशंकाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। घटना की सूचना मिलने के मृतका का परिजन घटनास्थल पहुंच चुके हैं। परिजनों का कहना है कि महिला 28 नवंबर से घर से गायब थी।




















































