समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। बंगरा थाना क्षेत्र के सिरसिया पंचायत स्थित उदयपुर चौर में गहरे पानी से बंगरा पुलिस ने एक लावारिस बाइक जप्त कर जांच पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों ने बताया की पानी में डूबे हुए बाइक की सूचना मिलते ही देखते देखते सैकड़ों की संख्या में लोगो की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची बंगरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से गाड़ी बाहर निकाला। गाड़ी की स्थिति देखने से यह पता चलता है कि यह कुछ दिनों पूर्व इस बाइक को किसी ने पानी मे फेक दिया होगा। इस मामले में पूछने पर बंगरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया की उदयपुर चौर से पानी में डूबे हुए एक स्प्लेंडर बाइक को बरामद किया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।






















































