समस्तीपुर:
वारिसनगर भाकपा (माले) का आहुत 2मार्च गांधी मैदान पटना जन आंदोलनों का ऐलान, बदलो बिहार महाजुटान रैली की तैयारी में सघन प्रचार गाडी़ प्रखंड के डरसुर बंसतपुर रमणी रोहुआ पूर्वी रोहुआ पश्चमी मनियारपुर धनहर धुरलक रामपुर विशुन गोही छतनेश्वर रायपुर पुरनाही लखनपट्टी पंचायतों के विभिन टोला गांवों में सघन प्रचार करते हुए चौक चौराहों पर भाकपा माले नेता जीवछ पासवान माले नेता सह किसान महसभा प्रखंड सचिव सुनिल कुमार राय माले नेता सह खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर यादव मजदूर नेता देवेन्द्र ठाकुर किसान प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर राय (डाकबाबु) खेग्रामस प्रखंड सचिव उमेश महतो दिनेश राय कमलेश साह प्रदीप पासवान तपेश्वर पासवान ने नुक्कड़ सभा किया और जीवछ पासवान ने कहा भाकपा (माले) एवं खेग्रामस का आंदोलन की बडी़ जीत बिहार उद्यमी योजना के तहत महा गरीबों को रोजगार करने के लिए 2 लाख रुपये सहायता का बंद पोर्टल 19 फरवरी से खुलेगा और 5 मार्च तक के लिए खुलेगा 2 मार्च बदलो बिहार महाजुटान रैली में इसे 31 मार्च तक के लिए जारी रखने का दबाव बनाया जाएगा। दलित गरीबों का आय प्रमाणपत्र दो, की मुहिम तेज होगी लंबित आवेदन का जल्दी निष्पादन करो। का भी आंदोलन चलेगी।
घर-घराडी़ बचाना है आवास योजना में मची लूट पर लगाम लगानी है, बुल्डोजर राज नही चलेगा जो जहां बसे हैं ,उसका सर्वे कर बासगीत पर्चा दिलाना है।
दलित गरीबों मजदूरों के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली का अधिकार लेने प्रीपेड स्मार्ट मीटर की वापसी कराने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की लूट और दमन पर रोक लगाने महिला कर्ज माफी सहित अन्य सवालों को लेकर बदलो बिहार महाजुटान रैली के माध्यम से आवाज सरकार तक पहुँचानी है।























































