समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पंचायत स्थित सीमाना टोले में एक महिला अपने घर की सफाई कार्य में जुटी थी इसी क्रम में घर के भीतर ही नंगे विद्युत तार में उसका शरीर स्पर्श किया जिससे उसकी मौत विद्युत करंट लगने से हो गई। बिजली की तरह टोले में खबर फैल गई। गांव से ही पुलिस को सूचना मिली, थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल को भेजा जहां भीड़-भाड़ का जामबाड़ा था। मृतक महिला की पहचान वार्ड 10 बिरजू राय के 45 वर्षीय पत्नी ललिता देवी के रूप में की गई। घटना को लेकर पूरे टोला में मातम परस गया। ग्राम पंचायत राज के मुखिया कविता देवी सहित कई गणमान्य मृतक के परिजन को ढाढस दिलाने में देखे गए। इधर विद्युत विभाग के पदाधिकारी का कहना है कि घर में नंगा तार में विद्युत धारा प्रवाह हो रही थी सट जाने से उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंपा।



















































