समस्तीपुर: चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टू डू के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद अली सशस्त्र बल के साथ मालीनगर गांव में पहुंचकर एक बगीचे से 33 कार्टून पंजाब निर्मित मैकडॉवेल नंबर वन अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए थाना लाइ। थानाध्यक्ष ने बताया कि 274 लीटर बरामद अंग्रेजी शराब को लेकर मध्य निषेध के तहत थाने में सनहा दर्ज करते हुए दो कारोबारी की पहचान कर ली गई है अग्रसर कार्रवाई जारी है।



















































