चमथा गैस एजेंसी ने मनाया 62वां इंडियन ऑयल दिवस

757

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर व बछवाड़ा सिमा स्थित प्रखंड के इंडन घरेलु गैस सप्लायर चमथा गैस एजेंसी में धूमधाम से केक काटकर 62वां इंडियन ऑयल दिवस मनाया गया। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित की गई। सर्वप्रथम दर्जनों उपभोक्ता को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इसके उपरांत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दर्जनों नए ग्राहक का पंजीकरण किया गया। इसके तहत कई लोगों को मुफ्त कनेक्शन दिया गया। साथ ही शहर के 5 पुराने उपभोक्ताओं को प्रबंधक व सहायक प्रबंधक के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर एजेंसी के प्रबंधक गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि 62वां इंडियन ऑयल दिवस के अवसर पर बेगूसराय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी एजेंसी के लिए सामान्य नया कनेक्शन सितंबर और अक्टूबर माह में लेने पर कई उपहार योजना का शुभारंभ किया गया है। नवंबर माह में इसके लिए लक्की ड्रा किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार अल्टो कार, द्वितीय पुरस्कार होंडा एक्टिवा, तृतीय पुरस्कार वाशिंग मशीन सहित 1161 पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। इस मौके पर सहायक प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, शंकर कुमार, नीतीश कुमार, मुकेश कुमार, विपुल कुमार, जवाहर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here