समस्तीपर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के जटमलपुर पेठिया गाछी में पुराने विवाद से ग्रसित होकर एक युवक ने दूसरे को चाकू मार कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में ग्रामीणों की माने तो गांव के ही धर्मेंद्र पासवान का पुत्र अनकज पासवान ने शिवनंदन पासवान को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने जख्मी को निजी क्लिनिक में भर्ती कर का इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आवेदन नहीं आया है। आवेदन आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर गांव में भय बना हुआ है।




















































