जनता दरबार में पांच मामलों का किया गया निष्पादन।

533

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर जिले सरायरंजन थाना परिसर में रविवार को एएसआई लक्ष्मेश्वर कुमार सिंह की देखरेख अंचलाधिकरी पंकज कुमार झा द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल 10 भूमि विवाद से जुड़े मामले आए जिसमें से पांच का आन स्पाट अंचलाधिकारी पंकज कुमार झा द्वारा निष्पादित किया गया। जनता दरबार के दौरान सीओ ने बताया कि थाना क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवादों का निबटारा किया जाता है। जनता दरबार में पांच नए मामले व पूर्व के मामले आए। जिसमें से पांच का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं पांच मामले लंबित हैं जिसमे दोनोपक्ष को नोटिस जारी किया गया जिनका भी जल्द ही निष्पादन किया जाएगा। एवं दो मामलों में नापी कराने का आदेश दिया गया क्षेत्र के भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर हम गंभीर हैं।,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here