अमरदीप नारायण प्रसाद
रोसड़ा :वर्तमान समय में समाज के अंदर ढेर सारी समस्याएं ग्राम स्तर से ऱाज्य स्तर तक व्याप्त है एक तरफ जहां पूंजी पत्ती लगातार आगे बढ रहें हैं वहीं किसान, मजदूर, छात्र ,नौजवान समस्याओं से परेशान हैं इन्हीं सबालों के निदान हेतु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले अनुमंडल पदाधिकारी रोसडा़ कार्यालय के समक्ष अनुमंडलस्तरीय एकदिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना प्रर्दशन का आंदोलन किया । प्रदर्शन पूर्व कार्यकर्ता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय महावीर चौक रोसडा़ से जूलूस की शक्ल में शहर के के विभिन्न मार्गो से गुजरते हूए ,बास की जमीन मूहैया करो, पर्चा वाली जमीन पर कब्जा दिलाना होगा, जनवितरण प्रणाली में कम अनाज देना बंद करो आदि गगनभेदी नारे लगाते हुए अनुमंडल कार्यालय पहूंचा |धरना सभा की अध्यक्षता जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना कर रहे थे सभा को संबोधित करते वक्ताओं नें वर्तमान केन्द्र सरकार को गरीब विऱोधि बताया वहीं स्थानीय कार्यालयों को भी गरीबों का शोषण करने वाला बताया, दाखील खारीज से लेकर अन्य समस्याओं पर बगैर घूस से काम नहीं होने का आरोप लगाया |संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य गजेंद्र चौधरी ने वर्तमान सरकार को कॉरपोरेट घरानों का यार बताया।वहीं प्रयागचंद्र मुखिया ने देश में महंगाई बेरोजगारी से जनता परेशान और त्रस्त है और मोदी और अमित शाह की जोड़ी देश का ध्यान छदम राष्ट्रवाद एवं धार्मिक उन्माद के तरफ धकेलने का आरोप लगाया। मजदूर नेता सईद अंसारी ने आए दिन अनुमंडल में घट रहे घटना में पुलिस प्रशासन को नाकाम होने का भी आरोप लगाया। वहीं अंचल मंत्री अनिल महतो ने स्थानीय समस्या यथा हर घर जल नल की व्यवस्था, बंद परे नलकूपों को ठीक करवाने, समस्तीपुर जिला के सूखाग्रस्त घोषित करवाने, शहरी वासविहीनों को वास की जमीन मूहैया करवाना, डीलर द्वारा दीये जा रहे कम अनाज को पूरा दीलवाने ,मनरेगा में जेसीबी से हो रहे काम बंद करवा मजदूरों के काम दिलाने आदि पर ध्यान आकृष्ट करवाया |इसी आशय का 19 सुत्री मांगपत्र के साथ पांच सदस्या प्रतिनिधि मंडल अनुमंडलाधिकारी मो मुस्तकीम से मिला | मुख्य मांगों में किसानों का कर्ज माफ करने सभी बास बिहिनो को पांच डिसमिल की जमीन, पेंशन की राशि ₹3000 करने ,सरकारी जमीन पर बने इंदिरा आवास के लाभूको को बास भूमि बंदोबस्त करने के शहरी आवास योजना की राशि भुगतान करने की मांगें शामिल था।मौके पर धर्मेंद्र कुमार महतो, अविनाश कुमार पिंटू ,अभिषेक सिंह ,रामचंद्र महतो ,देवन महतो फैजू पासवान, पूर्णिमा देवी, रामवदन ठाकुर, सुरेश साह, रामबाबू राऊत ,विनोद कुमार विनय, मोहम्मद निसारुल, जावेद रामसागर सिंह, दयाशंकर साहू साहब शर्मा, रामबाबू यादव, बच्चन पासवान ,राजकुमार शाह ,लालबहादुर पासवान, लक्षमन पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे|






















































