जन विश्वास महारैली की सफलता को लेकर पूर्व राजद विधायक सुनील पुष्पम् ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक!

489

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर : 140 हसनपुर विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सुनील कुमार पुष्पम् ने अपने पैतृक आवास परिदह में महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को बैठक किया । जहाँ हजारों की संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया । बैठक को पूर्व राजद विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने पटना में 3 मार्च को महागठबंधन द्वारा आहूत जन विश्वास महारैली में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर हसनपुर विधानसभा वासियों से अपील किया है कि जन विश्वास महारैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर हसनपुर विधानसभा के सभी महागठबंधन परिवार अपनी अपनी पूरी ताकत झोंक दें । श्री पुष्पम् ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जन विश्वास महारैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गाँवों में महागठबंधन परिवार के लोग जन संवाद कर लोगों को बिहार सरकार में रहे माननीय पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के 17 महीनों की महागठबंधन सरकार की उपलब्धि को बताते हुए पटना के जनविश्वास महा रैली में चलने के लिए आमंत्रित करें । उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की गद्दी से भाजपा सरकार को हटाने के संकल्प के साथ महागठबंधन परिवार अभी से ही तैयार हो जायें । मौके पर मरांची उजागर के पूर्व मुखिया सह पूर्व प्रखण्ड राजद अध्यक्ष शिवचन्द्र प्रसाद यादव, परिदह पंचायत के पूर्व मुखिया रामचन्द्र यादव, शिक्षक गंगा प्रसाद विद्यार्थी, प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह, सीपीएम के डॉक्टर जय जयराम यादव, रामसागर यादव, मिथिलेश पोद्दार, रामाशीष यादव, अमीत कुमार, गोगल यादव, सुनील कुमार, मुकेश यादव आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here